Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रीजीजू का आरोप, आम आदमी पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अन्ना हजारे का इस्तेमाल किया

NewDelhi : आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज रविवार सुबह सीबीआई के समक्ष पेश होने को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने आम आदमी पार्टी पर हल्ला बोला है. रीजीजू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के बहाने सत्ता पर कब्जा करने के लिए गांधीवादी अन्ना हजारे का इस्तेमाल करने का आरोप आप पर लगाया. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-murder-case-priyanka-said-it-is-not-right-to-play-with-the-rule-of-law-for-political-purposes/">अतीक

अहमद हत्याकांड : प्रियंका ने कहा, सियासी मकसद से कानून के राज से खिलवाड़ करना सही नहीं

रीजीजू ने अन्ना हजारे के पुराने साक्षात्कार के अंश  साझा किये

रीजीजू ने अन्ना हजारे के एक पुराने साक्षात्कार के अंश भी साझा किये, जिनमें वह दिल्ली की आबकारी नीति की कथित रूप से आलोचना करते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस साक्षात्कार की तिथि स्पष्ट नहीं है, रीजीजू ने ट्वीट किया, अब उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया है, मुझे यकीन है कि वह अन्ना जी की भी नहीं सुनेंगे, भ्रष्टाचार एक बहाना था, अन्ना जी और जनता को मूर्ख बनाने का.  उन्होंने आगे कहा, अन्ना जी का इस्तेमाल केवल सत्ता पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार के नाम पर संसाधनों को लूटने के लिए किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही