Search

 
 
 

रिजिजू की अपील, NEET पर चर्चा को तैयार, विपक्ष शर्त न रखे,  खड़गे ने कहा, पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

रिजिजू ने कहा, हम भी चाहते हैं कि चर्चा हो. लेकिन आप (विपक्ष) कोई शर्त न रखें. बिना किसी शर्त के आप  चर्चा कीजिए.  रिजिजू की अपील को दरकिनार करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा  चर्चा से पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दें.
 

New Delhi : लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में आज गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. लोकसभा  की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में पहुंच कर नारेबाजी करने लगे.

 

 

विपक्षी सासंदों का हंगामा थमते नहीं देख स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट कर दिया कि  प्रश्नकाल के अंदर प्रश्नकाल ही चलेगा. साथ ही आग्रह किया कि प्रश्नकाल के बाद पक्ष-विपक्ष के नेता आयें. हम बैठकर बात करेंगे.  कहा कि जिस नियम के तहत चर्चा चाहते हों, उस पर सहमति बने. विपक्षी सांसदों ने उनकी बात अनसुनी कर दी.   

 


इसके बाद ओम बिरला सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. उधर राज्यसभा भी हंगामे से अछूता न रहा. यहां भी हंगामा होता रहा.इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सदन चलने देने का आग्रह करते हुए कहा कि हम नियमों के तहत चर्चा के लिए तैयार हैं.

 


किरेन रिजिजू ने कहा, नीट परीक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए.कहा कि दोनों सदनों में अच्छी तरह इस पर चर्चा होनी चाहिए. रिजिजू ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री  मोदी ने  इस मामले में कड़े कदम उठाने की बात देश के समक्ष रखी है. उन्होंने फास्ट-ट्रैक न्यायिक प्रक्रिया चलाने की बात कही है.

 


रिजिजू ने कहा, हम भी चाहते हैं कि चर्चा हो. लेकिन आप (विपक्ष) कोई शर्त न रखें. बिना किसी शर्त के आप  चर्चा कीजिए.  रिजिजू की अपील को दरकिनार करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा  चर्चा से पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दें.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही