Search

 
 
 

रिजिजू ने वीडियो शेयर किया, विपक्षी महिला सांसदों ने पीएम मोदी की सीट घेरी, कहा, हमने धक्का मुक्की रोकी

अपने पोस्ट के साथ रिजिजू ने तंज कसा, कांग्रेस अपने सांसदों के सबसे निम्न स्तर के व्यवहार पर गर्व कर रही है. लिखा कि अगर हमने भाजपा सांसदों को नहीं रोका होता तो हालात गंभीर हो सकते थे.
 

 New Delhi : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर चार फरवरी का लोकसभा की कार्यवाही का एक वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस को घेरा है. इस वीडियो में विपक्ष की महिला सांसद प्रधानमंत्री मोदी की सीट के पास खड़ी नजर आ रही हैं.

 

 
वीडियो में दिख रहा है कि सत्ता पक्ष के सांसद इन महिला सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर जाने का आग्रह कर रहे हैं. कांग्रेसी सांसदों के हाथ में एक बैनर भी दिखाई दे रहा है.


अपने पोस्ट के साथ रिजिजू ने तंज कसा, कांग्रेस अपने सांसदों के सबसे निम्न स्तर के व्यवहार पर गर्व कर रही है. लिखा कि अगर हमने भाजपा सांसदों को नहीं रोका होता तो हालात गंभीर हो सकते थे. 


रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के सांसद सत्ता पक्ष (ट्रेजरी बेंच) की तरफ आ गये थे, वे प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंच गये. भाजपा की महिला सांसद, कांग्रेस सांसदों के इस व्यवहार से बेहद आक्रोशित थीं.


रिजिजू के अनुसार उन्होंने अपने सांसदों को धक्का-मुक्की करने से रोका.'इसके बाद विपक्षी सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में जा कर उन्हें धमकाया.  रिजिजू ने कहा कि भाजपा की महिला सांसदों ने इस संबंध में शिकायत की है.   

 
मामले की तह में जायें तो चार फरवरी को लोकसभा में प्रधानमंत्री शाम 5 बजे  बोलने वाले थे,  लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम की सुरक्षा का हवाला देकर उनका संबोधन टाल दिया.  


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. उस समय पीएम आने वाले थे. उसी समय विपक्ष की 8 -10  महिला सांसद पीएम की सीट के पास बैनर लेकर खड़ी हो गयी. इनमें कांग्रेस की तीन महिला सांसद भी शामिल थीं.


भाजपा सांसद उनसे वहां से जाने का आग्रह करने लगे. लेकिन वो वहीं डटी रहीं.इस कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गयी. स्पीकर ने सदनस्थगित कर दिया.  पीएम का भाषण रद्द हो गया. 


दूसरे दिन स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि चार फरवरी को लोकसभा में जैसा माहौल था, उस माहौल में  कोई भी अप्रिय और अप्रत्याशित घटना घट सकती थी.    

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही