Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिजिजू ने भू-विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला, कहा, गलती के कारण कानून मंत्रालय से नहीं हटाया गया

New Delhi : कानून मंत्रालय छिन जाने के एक दिन बाद किरेन रिजिजू ने आज शुक्रवार को भू-विज्ञान मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल चलता रहता है. एक तरह से सफाई दी कि उन्हें किसी गलती के कारण कानून मंत्रालय से नहीं हटाया गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
उन्होंने कहा, यह पीएम मोदी की सोच है कि किसे क्या जिम्मेदारी देनी चाहिए. किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं. वह 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान कानून मंत्री बनाये गये थे. कल गुरुवार को उनसे कानून मंत्रालय वापस लेकर भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया.

किरेन  रिजिजू ने कहा, विपक्ष का काम है बोलना

किरेन रिजिजू ने आज शुक्रवार को अपने नये मंत्रालय (भू-विज्ञान) का पदभार संभाला. उन्होंने कहा, मैं पीएम को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे अवसर दिया. इसके लिए मैं आभारी हूं. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उनसे कानून मंत्रालय क्यों वापस ले लिया गया, तो उनका जवाब था, मैं आज राजनीतिक बात नहीं करूंगा. लेकिन मुझसे कोई गलती नहीं हुई. फेरबदल चलता रहता है. विपक्ष का काम ही मेरे खिलाफ बोलना. उनको बोलने दीजिए, ये सब रूटीन प्रोसेस है.

मैं पीएम मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए तत्पर हूं

इससे पूर्व गुरुवार को किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया था, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना सौभाग्य रहा. मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी लॉ अधिकारियों को हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं पीएम मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए तत्पर हूं. एक बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में मैंने जिस उत्साह और जोश के साथ काम किया था, वैसे ही भू विज्ञान मंत्रालय में जिम्मा संभालूंगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही