Search

 
 
 

रिम्स : चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए 138 लोगों ने दी लिखित परीक्षा

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट की कड़ी फटकार के बाद रिम्स प्रबंधन हरकत में आया है. मैन पावर की कमी को दूर करने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसी कड़ी में सफाई सेवक और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया. एकेडमिक ब्लॉक में आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश करने दिया गया. गौरतलब है कि सफाई सेवक समेत चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए कुल 138 लोगों को लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया है. ओएमआर शीट के जरिये परीक्षा ली गयी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/r21.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में सभी मानकों का रखा गया ख्याल

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि दो कक्ष में परीक्षा संपन्न करायी गयी. परीक्षा के दौरान सभी मानकों का ख्याल रखा गया. दो बजे से चार बजे तक आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और सेंटर इंचार्ज ने अपना योगदान दिया है.

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे रिम्स की व्यवस्था

रिम्स जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि रिम्स में मैन पावर की भारी कमी है. अस्पताल की व्यवस्था आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है. इसी कमी को दूर करने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

क्या कहते हैं परीक्षार्थी

वहीं लैब टेक्नीशियन पद के लिए परीक्षा देने आए राजेश ने कहा कि लंबे समय से रिम्स में नौकरी को लेकर इंतजार कर रहे थे. आज परीक्षा का आयोजन किया गया. उम्मीद है परीक्षा बेहतर होगी और काम करने का मौका मिलेगा. राजकुमार ने कहा कि लिखित परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति में धांधली पर रोक लगेगी. योग्य उम्मीदवार को काम करने का अवसर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-sent-notice-to-6-people-for-opposing-khatian-of-1932/">रांची

: 1932 के खतियान का विरोध करने पर 6 लोगों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही