Search

 
 
 

रिम्स 2 विवाद मामला : भाजपा नेता कमलेश राम और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को मिली अग्रिम जमानत

रिम्स 2 विवाद और नोकझोंक मामले में भाजपा नेता कमलेश राम और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को अपर न्याययुक्त एमके सिंह की कोर्ट से  राहत मिली है. कोर्ट ने इस मामले में दोनों  को अग्रिम जमानत  प्रदान कर दी है.
 

Ranchi : रिम्स 2 विवाद और नोकझोंक मामले में भाजपा नेता कमलेश राम और JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को अपर न्यायाUploaded Imageयुक्त एमके सिंह की कोर्ट से  राहत मिली है. कोर्ट ने इस मामले में दोनों  को अग्रिम जमानत  प्रदान कर दी है.


दरअसल, यह मामला 24 अगस्त 2025 का है. रिम्स 2 के लिए नगड़ी की प्रस्तावित भूमि पर प्रशासन सीमांकन और घेराबंदी कर रहा था. उस दौरान  प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लगायी गयी थी.


बावजूद इसके पूर्व निर्धारित आंदोलन  के तहत खेत जोतो रोपा रोपो कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या आंदोलनकारी वहां जुट गये थे.   विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और प्रशासन में बीच तीखी नोकझोंक हुई थी.


प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से पुलिस पर हमला किया, महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार किया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कार्य में बाधा डाली.


इस घटना में 85 नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.कोर्ट ने आरोपियों को दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश देते हुए 10 हजार रुपये के मुचलके और दो जमानतदारों पर जमानत देने का आदेश दिया है. यहां बता दें कि इससे पहले भी कई प्रदर्शनकारियों को कोर्ट से राहत मिल चुकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही