Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स : दो दिनों में 21 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 565 मरीजों का चल रहा है इलाज

Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोविड-19 की दूसरी लहर पूरे देश के साथ ही झारखंड के लिए भी काफी भयावह साबित हो रही है. हजारों लोगों ने अभी तक जान गंवा दी है. राज्य में फिलहाल संक्रमण तो फैल ही रहा है, पर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के कारण इसमें कमी देखी गई है. रिकवरी रेट में आंशिक रूप से बढ़े हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत से ज्यादा झारखंड में डेथ रेट है. राष्ट्रीय औसत जहां 1.10% है, तो वहीं झारखंड का औसत 1.40% है. वहीं रिम्स के विभिन्न विभागों में कुल 565 मरीज भर्ती हैं, जहां 22 अलग-अलग वार्डों में इन मरीज़ों का इलाज चल रहा है. वहीं इस दौरान बीते दो दिनों में 21 लोगों ने कोरोना से दम भी तोड़ा है.

जानिए रिम्स में कौन से वार्ड में भर्ती हैं कितने मरीज

रिम्स राज्य में कोरोना मरीज़ों के इलाज का सबसे बड़ा सेंटर है. ट्रॉमा सेंटर मुख्य रूप से कोविड मरीजों का इलाज हो रहा है. रिम्स में कुल 22 विभाग हैं, जहां मरीज़ों का इलाज चल रहा है, जो निम्न हैं :

  1. न्यू ट्रॉमा सेंटर (ग्राउंड फ्लोर) - 29
  2. न्यू ट्रॉमा सेंटर (1st फ्लोर) - 26
  3. न्यू ट्रॉमा सेंटर आईसीयू (2nd फ्लोर) - 30
  4. न्यू ट्रॉमा सेंटर (3rd फ्लोर) - 24
  5. न्यू पेइंग वार्ड - 49
  6. डेंगू वार्ड - 15
  7. मेडिसिन D1 - 34
  8. मेडिसिन D2 - 33
  9. मेडिसिन सC2 - 27
  10. मेडिसिन आईसीयू - 29
  11. सर्जरी D1 - 31
  12. सर्जरी D2 - 17
  13. सर्जरी C2 - 28
  14. सर्जरी आईसीयू - 32
  15. कार्डियोलॉजी (दूसरा तल्ला) - 25
  16. सीटीवीएस (दूसरा तल्ला) - 13
  17. ऑन्कोलॉजी (पहला आईसीयू, दूसरा तल्ला) - 15
  18. ऑन्कोलॉजी (दूसरा आईसीयू, तीसरा तल्ला) - 21
  19. ऑन्कोलॉजी (तीसरा आईसीयू, तीसरा तल्ला) - 17
  20. पार्किंग कोविड हॉस्पिटल - 51
  21. यूरोलॉजी (पहला तल्ला) - 17
  22. ओल्ड ट्रॉमा सेंटर - 2

गुरुवार को सात और शुक्रवार को 14 लोगों की मौत

फिलहाल जहां मरीज़ों की संख्या में 2-4 दिनों से थोड़ी कमी देखी गई है. फिर भी बीते दो दिनों में रिम्स में इलाज के दौरान 21 लोगों ने कोरोना से जान गंवायी है. शुक्रवार को 14 लोगों ने बीमारी के सामने घुटने टेक दिये तो वहीं गुरुवार 13 अप्रैल को कुल 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही