Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली को लेकर अलर्ट पर रिम्स व सदर अस्पताल : इलाज के लिए सभी जरूरी संसाधन की व्यवस्था

Ranchi : रंग-अबीर व गुलाल का त्योहार होली की मस्ती छाने लगी है. यह भी देखा जाता है कि इस त्योहार में पूजा -पाठ व मस्ती से ज्यादा लोग नशे में डूबे रहते हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचते हैं. 2022 में रिम्स व सदर अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, दो दिन में 110 से ज्यादा एक्सिडेंटल पेशेंट अस्पताल पहुंचे थे. इनमें करीब 74 घायलों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था. बाकी घायल शराब पीने वालों की चपेट में आने के कारण अस्पताल पहुंचे थे. कुल रोगियों में 8 की मौत भी इलाज के दौरान हुई थी. जबकि 3 को ब्रॉड डेड रिम्स लाया गया था. ये डराने वाले आंकड़े जरूर हैं. लेकिन अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए, तो सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है. इसके लिए या तो शराब-भांग नहीं पीना होगा या यदि सेवन कर भी चुके हैं तो गाड़ी चलाने से बचना होगा.

होली को लेकर रिम्स की व्यवस्था चाक- चौबंद

इधर, रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि त्योहार को लेकर वैसे तो डॉक्टर्स अलर्ट मोड में रहते ही हैं. चूंकि होली बड़ा त्योहार है. इसलिए ट्रॉमा व क्रिटिकल केयर के डॉक्टर्स को विशेष रूप से ड्यूटी में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. ट्रॉमा क्रिटिकल केयर के हेड डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य की देखरेख में उनकी टीम 3 दिन तक लगातार 24 घंटे ड्यूटी में उपस्थित रहेगी. जरूरी दवाईयां, मरहम पट्टी, इंप्लांट्स आदि स्टॉक करके रखे जा रहे हैं. साथ ही साथ ट्रॉमा की टीम के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन, हार्ट के डॉक्टर के अलावा चर्म रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है.

सदर अस्पताल में भी होली को लेकर अलर्ट

वहीं, सदर अस्पताल में 10 बेड के साथ हड्डी के डॉक्टर, सर्जन और इमरजेंसी डॉक्टर्स को 24 घंटे एक्टिव रहने को कहा गया है. सदर अस्पताल में इस बार यह सुनिश्चित किया जाना है कि कम से कम या न के बराबर रेफरल केस हो. सदर अस्पताल में ही मरीज को भर्ती कर ठीक किया जाए. अधिक जरूरत पड़ने पर ही उन्हें रिम्स रेफर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmm-formation-of-three-municipal-committees-of-bokaro-district/">झामुमो

: बोकारो जिला की तीन नगर समितियों का हुआ गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही