Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RIMS: हॉस्टल नंबर 6 के पास लगा बैरियर, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स के हॉस्टल नंबर 6 के पास प्रबंधन के द्वारा बैरियर लगाया जा रहा है. इसके निर्माण का कार्य शुरू हो गया है. गौरतलब है कि इस रास्ते से बाहरी लोग भी आना-जाना करते थे, और बीते दिनों रिम्स की महिला चिकित्सक से अज्ञात युवकों द्वारा मोबाइल की छिनतई की गई थी. घटना के बाद चिकित्सकों में आक्रोश है, और इसी दौरान हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस छात्रों ने यहां पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करवा दी है. आने-जाने वालों का आई कार्ड सुरक्षाकर्मियों द्वारा चेक किया जा रहा है. व्यक्ति अगर रिम्स का कर्मी है तभी उन्हें जाने दिया जाता है. [caption id="attachment_535073" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/11-4.jpg"

alt="" width="720" height="1280" /> आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ करते रिम्स के सुरक्षाकर्मी[/caption] इसे पढ़ें-ICC">https://lagatar.in/icc-womens-t20i-team-of-the-year-2022-indian-women-players-dominate-4-indians-in-the-team/">ICC

Women’s T20I Team of the year 2022: भारतीय महिला खिलाड़ियों का दबदबा, 4 इंडियन

20 जनवरी को हुई थी मारपीट, वीडियो वायरल

इधर, 20 जनवरी को रिम्स के जूनियर डॉक्टर और बाहरी युवक के बीच मारपीट हुई थी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ. इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी उक्त व्यक्ति को लाठी-डंडे से पीट रहे थे. जबकि जूनियर डॉक्टरों ने लात, घुसा और हेलमेट से भी मारा था. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-will-go-to-naxalite-free-budha-pahar-on-27th-february-will-solve-the-problems-of-the-villagers/">सीएम

हेमंत 27 फरवरी को नक्सलमुक्त बूढ़ा पहाड़ जायेंगे, ग्रामीणों की समस्या दूर करेंगे

बाहरी लोगों के प्रवेश से परिसर में हो रही घटनाएं

वहीं रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा रिम्स के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन से शिकायत की है. परिसर में बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी, तेज रफ्तार वाहन चलाते हैं. साथ ही चोरी की घटनाएं भी हुई हैं. वहीं छात्रावास संख्या 8 के पीछे की बाउंड्री को तोड़ कर कुछ समय से बाहरी लोग इसी रास्ते से आना जाना करते हैं. रिम्स प्रबंधन द्वारा छात्र एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर इस अनाधिकृत प्रवेश को बंद किया जा रहा है. इसी को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों को बैरियर लगाने को कहा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही