Search

 
 
 

रिम्सः गर्भवती महिला पुलिसकर्मी के सिर से निकाली गई बुलेट ,6 घंटे चला ऑपरेशन

 
Ranchi: मांडर की रहने वाली गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर ही सिर में गोली मार दी थी. यह घटना 10 फरवरी की है. मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी तत्पश्चात उसे रिम्स हॉस्पिटल लाया गया, जनरल सर्जरी विभाग में उसे एडमिट कर प्राथमिक उपचार की गई फिर उसे रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में डॉक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार के अंदर भर्ती किया गया, तथा अगले दिन तकरीबन 5 से 6 घंटे के सर्जरी के बाद उसके सिर के अंदर से बुलेट निकाली गई, ज्ञात हो कि बुलेट सिर की हड्डी को डैमेज कर ब्रेन के अंदर चली गई थी. ब्रेन का एक हिस्सा भी डैमेज हो चुका था. ऐसी स्थिति में यह एक चुनौती भरा ऑपरेशन था,ऐसे ऑपरेशन में गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों को खतरा होता है, डॉक्टर प्रोफेसर अनिल कुमार के नेतृत्व में डॉ विराट हर्ष, डॉ सौरव बेसरा, डॉ दीपक, डॉ अशोक, डॉ विकास कुमार, डॉ हबीब, डॉ कार्तिक और डॉ दीक्षा ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया. ऑपरेशन के ऑपरेशन के बाद महिला और गर्भ में पल रहा बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं. उन्हें गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/in-charge-of-argora-police-station-in-high-court-petition-filed-against-summons-of-ed/">हाईकोर्ट

की शरण में अरगोड़ा थाना प्रभारी, ED के समन के खिलाफ दायर की याचिका
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही