Search

 
 
 

रिम्स ने MHA छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन किया रद्द

रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द कर दिया है. ओली पर डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने का आरोप है और वह फिलहाल जेल में है.
 

Ranchi : रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द कर दिया है. ओली पर डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने का आरोप है और वह फिलहाल जेल में है.

 

फर्जी दस्तावेज के सहारे लिया आरक्षण लाभ

जानकारी के अनुसार, फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला लेने के मामले में यह कार्रवाई की गई है. नामांकन के समय ओली की ओर से दिए गए अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र की जांच के लिए रामगढ़ के डीसी ने विशेष समिति गठित की थी.

 

जांच में समिति ने पाया कि आरक्षण का लाभ लेने के लिए गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाया गया था. रिपोर्ट में प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया गया, जिसके बाद रिम्स प्रबंधन ने नामांकन रद्द करने का फैसला लिया.

 

ओली पर डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने का आरोप

गौरतलब है कि बीते 9 अप्रैल को ओली ने अपना जन्मदिन बताकर डेंटल सर्जरी की छात्रा को फ्लैट पर बुलाया था. आरोप है कि वहां केक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया गया. 

 

इसके बाद ओली के दोस्त मो. दानिश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही