Search

 
 
 

जालसाजी के आरोपी रिम्स के लिपिक सस्पेंड, रिटायर्ड डिप्टी एसडीओ से मांगी थी रिश्वात

 
Ranchi : रिम्स में लिपिक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार मल्लिक-1 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. रिम्स प्रबंधन ने इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है. रिम्स प्रबंधन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जैक बोर्ड से अवकाशप्राप्त एसडीओ डिप्टी राय से राजेश कुमार मल्लिक ने नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये लिये हैं. इस आरोप को लेकर मल्लिक से दो बार स्पष्टीकरण देने को कहा गया था. मगर मल्लिक ने स्पष्टीकरण नहीं दिया. ऐसे में मल्लिक पर लगे आरोप प्रमाणित पाए जाते हैं. साथ ही इनका आचरण सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रतिकूल है. इसलिए रिम्स प्रबंधन ने राजेश कुमार मल्लिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. इसे भी पढ़ें- अरुण">https://lagatar.in/arun-singh-will-take-over-the-additional-charge-of-chief-secretary-notification-issued/">अरुण

सिंह संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही