Search

 
 
 

एक्शन में रिम्स निदेशक, गंदगी देख भड़के और कहा - ढुलमुल रवैये से नहीं चलेगा काम

 
Ranchi : रिम्स निदेशक प्रो. (डॉ) राज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, इलेक्ट्रिकल और रिम्स के इंजीनियरों के साथ बैठक हुई. बैठक में निदेशक ने कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं. निदेशक ने स्पष्ट किया है कि उनके ढुलमुल रवैया से रिम्स का कार्य नहीं होगा. उन्होंने अस्पताल परिसर में सिविल व इलेक्ट्रिकल के कचरा को जल्द हटाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि इससे पहले भी निदेशक ने इस कचरा को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसका अनुपालन नहीं होने पर निदेशक ने नाराजगी जताई है. निदेशक ने रिम्स के मेन गेट और क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की बिल्डिंग के कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं. निदेशक ने मेन गेट को 20 दिनों के अंदर पूरा कर प्रबंधन को सौंपने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ निदेशक के निर्देशानुसार, चिकित्सा अधीक्षक, उपाधीक्षक, 6 होम गार्ड और 1 सैप के जवान की टीम का गठन किया गया है, जो रोजाना अस्पताल परिसर का भ्रमण करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/rims1.gif"

alt="" width="600" height="400" /> सोमवार के निरीक्षण के दौरान कार्डियोलॉजी विभाग के मेन गेट व आसपास के क्षेत्र में कचरा फेंका हुआ था. साथ ही साफ सफाई संतोषजनक नहीं थी. निदेशक ने सफाई की देखरेख कर रही कंपनी के कांट्रैक्टर को बुलाया. उसके अनुपस्थित होने की वजह से कंपनी के सैनिटरी ऑफिसर और सुपरवाइजर को बुलाया गया और साफ सफाई पर ध्यान देने के सख्त आदेश दिए. निदेशक के बार-बार रिम्स परिसर में साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही गई है. इसके बावजूद सफाई संतोषप्रद नहीं होने पर निदेशक ने कांट्रैक्टर पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं. निदेशक ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग के महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए हैं.ॉॉ इसे भी पढ़ें - टेंडर">https://lagatar.in/tender-commission-scam-case-ed-interrogated-ias-manish-ranjan-for-11-hours/">टेंडर

कमीशन घोटाला केस : IAS  मनीष रंजन से ईडी ने 11 घंटे की पूछताछ
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही