Ranchi News : रिम्स प्रीत कर्मचारी संघ के नेतृत्व में रिम्स कर्मचारी आज अपनी कई मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ओल्ड पेंशन सिस्टम लागू करना, नियुक्ति प्रक्रिया और सेवा शर्तों को लेकर नियमावली बनाना शामिल है.
कर्मचारियों का कहना है कि वे 24 से 28 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर काम कर चुके हैं. इसके बाद भी उनकी मांगों को लेकर सरकार और रिम्स प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं. इसी को लेकर अब प्रशासनिक भवन का घेराव किया जा रहा है. प्रदर्शन में नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के भी शामिल होने की बात कही गई है.
कर्मचारियों के प्रदर्शन का असर रिम्स की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है. मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होने की आशंका है. अब देखना होगा कि प्रदर्शन के बाद सरकार और रिम्स प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों पर क्या फैसला लेते हैं