Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RIMS: एक माह बाद भी रोगियों को नहीं मिल पा रहा अमृत फार्मेसी का लाभ

  • बड़े-बड़े दावों के साथ रिम्स परिसर में शुरू हुई थी अमृत फार्मेसी 
  • रिम्स- अमृत फार्मेसी के बीच हुए करार के साथ ही मिलनी थी इंप्लांट्स और सस्ती दवाएं
Ranchi: अफॉर्डेबल मेडिसिन एंड रिलायबल इंप्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट यानी कि अमृत फार्मेसी की शुरुआत 26 मार्च को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया था. उद्देश्य मरीजों को सस्ती कीमत पर दवाएं और इंप्लांट्स देने की थी. रिम्स और अमृत फार्मेसी के बीच हुए करार में तत्काल प्रभाव से मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध कराने की थी. लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी स्टॉक अधूरा है. यहां ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं में 20 से 80 फीसदी तक छूट दी जानी है. कैंसर की दवा इरनोटिकन लगभग 74 फीसदी तक सस्ती मिलेगी. वहीं इंप्लांट्स में भी 25 फीसदी से अधिक की छूट मिलेगी. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nazir-anwar-got-98-13-percentile-in-jee-main-family-expressed-happiness/">चाईबासा

: नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी

कैंसर की महंगी दवा भी मरीजों को मिलती सस्ती

इरनोटिकल दवा कैंसर की है. इसकी प्राइवेट में कीमत 4300 के करीब है, जबकि यह अमृत फार्मेसी में 1090 में उपलब्ध होगी. इसी तरह कैंसर की ही इंजेक्शन ट्रस्टूजुमैब की कीमत सामान्य दुकानों में 56 हजार के करीब है. वहीं, यह अमृत फार्मेसी में 29 हजार के अंदर मिल जाएगी. 36 हजार की इंजेक्शन 50% सस्ते दाम यानी 18 हजार में ही मिलेगी. ऑपरेशन में लगने वाले स्टेंट जिसकी कीमत बाजार में एक लाख है उसे यहां 12 से 15 हजार के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा. लेकिन मरीजों को एक महीने के बाद महंगी कीमतों वाली दवाएं नहीं मिल रही है. इसे भी पढ़ें- सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना

के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन

सर्जिकल आइटम और इंप्लांट्स के लिए भटक रहे है मरीज

अमृत फार्मेसी में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, न्यूरोसर्जरी, कैटरेक्ट, एंजियोप्लास्टी, यूरोलॉजी सहित सभी प्रकार की बीमारियों में उपयोग होने इंप्लांट्स बाजार से सस्ती दरों पर देने का दावा किया गया है. एचएलएल देश भर में 220 से अधिक सरकारी अस्पतालों में अमृत फार्मेसी के जरिए अपनी सेवा देती है. इनमें एम्स दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़ जैसे बड़े अस्पताल भी शामिल हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही