Search

 
 
 

रिम्स : 28 अगस्त से होगा एमबीबीएस छात्रों को हॉस्टल आवंटन, माता-पिता के साथ आने का निर्देश

 
Ranchi : रिम्स में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एमबीबीएस और बीडीएस के छात्रों को क्लास सस्पेंड करते हुए हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया था. प्रबंधन ने पहले बीडीएस के लिए हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू की. जिसके बाद एमबीबीएस के लिए हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई है. 28 अगस्त को 2022 बैच के छात्र-छात्राओं का हॉस्टल आवंटन होगा. वहीं 2021 बैच को 31 अगस्त, 2023 बैच को 2 सितंबर, 2023 बैच को 3 सितंबर, 2019 बैच को 4 सितंबर और 2020 बैच को 11 सितंबर को हॉस्टल आवंटित किया जाएगा.

हॉस्टल आवंटन के दिन माता-पिता के साथ आएंगे छात्र

वहीं हॉस्टल आवंटन के दौरान छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने माता-पिता के साथ पहुंचें. साथ ही उन्हें शपथ पत्र भी जमा करना होगा. यूजी स्टूडेंट को हॉस्टल में गाड़ी नहीं रखने का निर्देश प्रबंधन द्वारा दिया गया है. इसे भी पढ़ें – गलत">https://lagatar.in/do-give-a-chance-to-the-students-who-have-done-wrong-dr-vinay-bharat/">गलत

करने वाले छात्रों को भी एक मौका जरूर दें : डॉ विनय भरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही