Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स हॉस्टल विवाद : कैंपस में 2021 बैच की छात्राएं मना रही थी जन्मदिन, 2020 बैच के तीन छात्रों ने की छेड़खानी, जानिये कैसे क्या हुआ

Advertisement
Advertisement
  • लड़कियों के मुंह पर छोड़ा सिगरेट का धुआं
  • मामले ने पकड़ा तूल, रिम्स हॉस्टल में जमकर हुई मारपीट
  • 2020 बैच के छात्र समर सिंह, अर्पित और प्रियांशु का आरोप, जेडीए अध्यक्ष डॉ. जयदीप और उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने की मारपीट
  • जेडीए अध्यक्ष बोले- बीच बचाव करने गया था, मारपीट नहीं की है
  • तीनों छात्रों पर लगे कई आरोप, डॉ. जयदीप बोले- आए दिन तीनों छात्र कैंपस में मचाते हैं उत्पात
Saurabh Shukla Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस 2020 बैच के छात्र समर सिंह, अर्पित और राणा प्रियांशु राज को आंकोलॉजी विभाग के पास 2021 बैच की छात्राओं का जन्मदिन मनाना नागवार गुजरा. तीनों वहां पहुंचकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और सिगरेट का धुआं उनके मुंह पर छोड़ा. इसके बाद घटना की जानकारी कैंपस में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते देर रात करीब 500 से ज्यादा छात्र एकजुट हो गए. ऐसा करने वाले तीनों छात्रों के साथ हॉस्टल में मारपीट हुई. इसमें समर सिंह को चोट लगी. समर और दो अन्य छात्र अपने परिजन के साथ रिम्स निदेशक आवास की दीवार फांद कर घर में घुसे. वहां भी हो हंगामा किया और खिड़की को पीटा. घटना की सूचना निदेशक ने डीन और स्थानीय थाने को भी दी. यहां से निकल कर मारपीट में चोटिल समर ट्रॉमा सेंटर जाता है और इंज्यूरी रिपोर्ट बनवाता है. वहीं रिम्स कैंपस में पेट्रोलिंग कर रहे बरियातू थाने की पुलिस को भी छात्र मारपीट की घटना की जानकारी देते हैं. यह पूरा घटनाक्रम 18 जुलाई की रात की है.

मंगलवार की देर रात हॉस्टल नंबर-4 के पास पहुंचे डीन वेलफेयर

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीन वेलफेयर डॉ. शिव प्रिय भी देर रात हॉस्टल नंबर- 4 के पास पहुंचते हैं. जहां मारपीट की घटना में घायल होने वाले तीनों छात्रों से मामले की जानकारी ली जाती है. तीनों मारपीट का आरोप 2021 बैच के गौरव मिश्र, दुर्गेश पाठक और 2019 बैच के प्रशांत सिंह, आयुष केडिया, जेडीए अध्यक्ष जयदीप और उपाध्यक्ष प्रवीण लगाते हैं.

अपराधी प्रवृत्ति की छवि वाले हैं यह तीनों छात्र, नहीं की मारपीट

इस पूरे घटनाक्रम और मारपीट के लगाए गए आरोप पर जेडीए अध्यक्ष डॉ. जयदीप ने कहा कि इन तीन छात्रों के कारण कैंपस का माहौल खराब हो गया है. पहले से भी इनके नाम पर केस दर्ज हैं. यह तीनों अपराधी प्रवृत्ति के हैं. इनके खिलाफ में पूरा कैंपस एक साथ है. डॉ. जयदीप ने कहा कि बीच-बचाव करने गया था, मारपीट नहीं की है.

अनुशासनात्मक कमिटी का गठन, मामले की होगी जांच

वहीं डीन वेलफेयर डॉ. शिव प्रिय ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत मेरे पास आई है. निदेशक को अनुशासनात्मक कमिटी का गठन करने के लिए पत्राचार किया गया है. कमिटी में डीन, कुछ विभागों के एचओडी और हॉस्टल वार्डन रहेंगे. अनुशासनहीनता करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसमें कुछ सीनियर छात्रों की संलिप्तता भी संदिग्ध है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/13-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/12-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/jamshedpurs-bjp-leader-abhay-singh-has-been-granted-bail-by-high-court-he-is-in-jail-in-a-riot-case/">BREAKING

: जमशेदपुर के BJP नेता अभय सिंह समेत अन्य को हाईकोर्ट ने दी बेल, दंगा के केस में जेल में हैं बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही