Ranchi : रिम्स के जूनियर डॉक्टर दस दिनों की हड़ताल के बाद शुक्रवार को काम पर लौट आये.. दस दिनों से ओपीडी और रूटीन सर्जरी को बंद कर दिया था. ओपीडी सेवा शुरू होते ही शुक्रवार को 1796 मरीजों ने चिकित्सीय परामर्श लिया, जबकि पेंडिंग पड़ी करीब 25 से ज्यादा सर्जरी विभिन्न विभागों में की गयी. सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी में देखने को मिली. शाम 5 बजे ओपीडी बंद होने के बाद भी कुछ मरीज डॉक्टर्स रूम के बाहर खड़े थे. डॉक्टर्स के निकलने के बाद मरीज व उनके परिजन भी वापस लौटने लगे.
रिम्स : काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, 1700 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में लिया परामर्श
Last Updated: Aug 23, 2024 12:00 AM (IST)