Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, OPD-OT सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Ranchi :  कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में  जूनियर डॉक्टर का रेप और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स का देशव्यापी आंदोलन जारी है. रांची के रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल पर हैं. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने आज शुक्रवार को भी पेन डाउन मूवमेंट जारी रखने का फैसला किया है. जेडीए ने बयान जारी कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस की रात को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और पश्चिम बंगाल के अन्य मेडिकल कॉलेजों के शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे डॉक्टरों पर राजनीतिक रूप से प्रेरित भीड़ ने हमला किया. जूनियर डॉक्टरों पर हुए हमलों के मद्देनजर रांची के रिम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सर्वसम्मति से चल रहे पेन डाउन मूवमेंट को जारी रखने का फैसला किया है. जेडीए ने सभी वैकल्पिक सेवाओं, ओ.पी.डी. और वैकल्पिक ओ.टी. को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है.

ट्रॉमा सेंटर के बाहर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे जूनियर डॉक्टर्स

रांची के रिम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स ने नुक्कड़ नाटक के जरिये डॉक्टरों को हो रही समस्याओं को बताने की कोशिश की. नुक्कड़ के जरिए यह भी बताया कि कोलकाता के हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ किस तरह दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी गयी. इस दौरान रिम्स अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजनों ने भी इस नुक्कड़ नाटक का समर्थन किया और सभी भावुक हो गये. मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि इस घटना से सभी शर्मसार है. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक वह लोग हड़ताल पर बैठे रहेंगे. जूनियर डॉक्टर्स ट्रॉमा सेंटर के बाहर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. https://lagatar.in/rims-junior-doctors-strike-continues-opd-ot-service-suspended-indefinitely/untitled-14-30/"

rel="attachment wp-att-934012">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-14-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/rims-junior-doctors-strike-continues-opd-ot-service-suspended-indefinitely/untitled-15-28/"

rel="attachment wp-att-934013">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-15-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जेडीए की यह है मांगें

1. आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में डॉक्टरों पर हमले और उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल सभी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी. 2. सभी अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए लिखित आश्वासन. 3. झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में आपातकालीन ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही