Search

 
 
 

रिम्स जमीन अतिक्रमण केस: ACB ने निगम अधिकारी-कर्मचारियों व बिल्डरों से की पूछताछ

राजधानी रांची स्थित रिम्स की जमीन पर कथित अतिक्रमण मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित बिल्डरों को पूछताछ के लिए तलब किया.
 

Ranchi : राजधानी रांची स्थित रिम्स की जमीन पर कथित अतिक्रमण मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित बिल्डरों को पूछताछ के लिए तलब किया. 

 

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों से करीब चार घंटे तक गहन पूछताछ की गई. इस दौरान नक्शा पास करने की प्रक्रिया को लेकर भी कई अहम सवाल किए गए. एसीबी की टीम ने यह जानने की कोशिश की कि किन परिस्थितियों में निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई और किस स्तर पर लापरवाही या अनियमितता हुई. 

 

पूछताछ के दौरान कुछ कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं. एसीबी ने सभी बयानों को रिकॉर्ड कर लिया है और अब उनकी सत्यता की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ एसीबी एक बार फिर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और बिल्डरों को दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है. इस मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

 

फिलहाल, एसीबी की कार्रवाई से नगर निगम महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिम्स की जमीन पर बने चार मंजिला मकानों और अन्य अवैध अतिक्रमण को हाल ही में प्रशासन ने ध्वस्त किया है. जिन मकानों और अपार्टमेंट्स को तोड़ा गया, उनका विधिवत निबंधन और दाखिल-खारिज भी हुआ था. यहां तक कि कई लोगों ने बैंक से ऋण लेकर निर्माण कराया था.

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने इस पूरे मामले में बिल्डरों, अधिकारियों, जमीन माफियाओं सहित अन्य संबंधित लोगों को आरोपी मानते हुए एसीबी को जांच का निर्देश दिया था. उसी के आलोक में यह प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही