Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप की हार्ट में समस्या, लगाया गया स्टेंट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कोविड काल में टास्क फोर्स के अध्यक्ष के रूप में पिछले डेढ़ साल से कार्यों में डटे रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक बीमार चल रहे हैं. उन्हें हार्ट की समस्या हो रही है. बुधवार को चलने के दौरान अचानक हार्ट में दर्द शुरू हो गया. इसके बाद रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में एचओडी डॉ. प्रकाश कुमार और डॉ. प्रशांत कुमार की देखरेख में उन्हें भर्ती किया गया. जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट के एक आर्टरी में 95% ब्लॉकेज हो गया है. इसी वजह से उनके सीने में दर्द उठा था. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-home-isolation-kit-and-grihrakshak-app-launched-for-health-monitoring/">रांची

: होम आइसोलेशन किट और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए गृहरक्षक ऐप लांच

स्टेंट लगने के बाद स्थिति में काफी सुधार

डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि रिम्स में भर्ती करने के बाद उनकी ईसीजी व ईकोकार्डियोग्राफी जांच की गई. ब्लॉकेज का पता चलने के बाद उनके हार्ट में स्टेंट लगाया गया. स्टेंट लगने के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार है. डॉ. प्रकाश के अनुसार, अगर दर्द को नजरअंदाज किया जाता तो निश्चित रूप से दो से तीन दिनों में हार्ट अटैक की समस्या हो सकती थी. अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है. गुरुवार या शुक्रवार को उन्हें छुट्‌टी दे दी जाएगी. इसे भी पढ़ें-मथुरा">https://lagatar.in/mathura-bagan-park-case-bjym-district-president-said-why-did-dineshs-restlessness-increased-as-soon-as-saryu-became-active/">मथुरा

बागान पार्क मामला : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा- सरयू के सक्रिय होते ही दिनेश की क्यों बढ़ी बेचैनी?

कोरोना की पहली लहर के दौरान भी हुई थी हार्ट की समस्या

बताते चलें कि कोरोना की पहले लहर के दौरान भी इन्हें हार्ट की परेशानी हुई थी. उस दौरान भी उसी आर्टरी में 60 से 65% ब्लॉकेज मिला था. उस समय स्टेंट लगाने जैसी स्थिति नहीं थी इसलिए स्टेंट नहीं लगाया गया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही