Search

 
 
 

रिम्स : नये विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने पदभार ग्रहण किया

 
Ranchi : रिम्स नेत्र विभाग के नये अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने आज बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. 2021 से नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रहे प्रो (डॉ) राजीव कुमार गुप्ता 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये. जिसके बाद डॉ सुनील को विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है. पीएमसीएच, पटना से एमबीबीएस करने के बाद डॉ सुनील कुमार ने पीजीआई चंडीगढ़ से एमएस की पढ़ाई पूरी की थी.

सुनील 2012 में बतौर सहायक प्राध्यापक रिम्स के नेत्र विभाग से जुड़े थे

डॉ सुनील 2012 में बतौर सहायक प्राध्यापक रिम्स के नेत्र विभाग से जुड़े थे और एडिशनल प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे. अब तक के कार्यकाल में डॉ सुनील ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय उपलब्धि रही है रिम्स में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की शुरुआत. रिम्स में हुए 93 कॉर्निया ट्रांसप्लांट में से 91 ट्रांसप्लांट डॉ सुनील द्वारा की किये गये है.. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ सुनील ने कहा कि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के नवनिर्मित भवन का पूर्ण रूप से संचालन शुरू कराना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही कहा कि मरीजों के इलाज के लिए नयी सुविधाएं बढ़ाई जायेंगी. शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य को सुचारू रूप से चलाये जाने का प्रयास किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही