Search

 
 
 

रिम्स : 23 जून को कार्य का बहिष्कार करेंगे रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारी

 
Ranchi : रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारी गुरुवार को कार्य का बहिष्कार करेंगे. रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि वे डबल ईपीएफ कटौती पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. वे मांगें नहीं माने जाने को लेकर पिछले शनिवार से चरणबद्ध आंदोलन पर हैं. पहले दो दिन कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया था. मंगलवार को मौन प्रदर्शन किया था. अब गुरुवार को कार्य बहिष्कार करने की योजना है. 25 जून को प्रशासनिक भवन में तालाबंदी और 27 जून को ओपीडी सेवा बंद कराने की भी बात कही है.

अवैध रूप से वसूली गयी राशि लौटायी जाये

सदस्यों ने बताया कि वे डबल ईपीएफ कटौती पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि ईपीएफ में कटौती वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है. मंत्री के आदेश के बाद भी कटौती नहीं रोकी गयी है. साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि अवैध रूप से वसूली गयी राशि लौटायी जानी चाहिए. इसके अलावा दस साल से अधिक समय से काम कर रहे लोगों को समायोजित करना चाहिए. वहीं उन्होंने मांग की है कि इसके लिए दोषी कर्मियों को चिन्हित कर दंडित किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें – पांच">https://lagatar.in/five-nation-international-womens-hockey-india-beat-ukraine-3-0-jharkhands-beauty-game-brilliantly/">पांच

देशों की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी : भारत ने यूक्रेन को 3-0 से हराया, झारखंड की ब्यूटी का शानदार खेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही