Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स: एसी प्लांट का पैनल ब्लास्ट, एक कर्मचारी झुलसा, बर्न वार्ड में एडमिट

Advertisement
Advertisement
Saurav shukla Ranchi: रिम्स के ऑंकोलॉजी बिल्डिंग के पास स्थित एसी प्लांट में बुधवार को जोरदार धमाका हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, साजिद अंसारी नाम का कर्मचारी एचआरसी फ्यूज चेंज कर रहा था. इसी दौरान तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और साजिद का दोनों हाथ और चेहरा जल गया. साजिद का इलाज रिम्स के बर्न वार्ड के बेड नंबर 25 पर चल रहा है. रिम्स के सर्जरी विभाग के चिकित्सक डॉ शीतल मलुवा इलाज कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-educational-institutions-will-open-in-the-state-from-february-4-matriculation-inter-examinations-will-be-offline-jagannath-mahato/">झारखंड

: 4 फरवरी से राज्य में खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान, ऑफलाइन होगी मैट्रिक- इंटर की परीक्षाएं : जगन्नाथ महतो

घटना में झुलसे साजिद की स्थिति स्थिर

वह रिम्स के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि मरीज का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है. उसकी स्थिति स्थिर है. उन्होंने कहा कि रिम्स के एसी प्लांट का काम झारखंड सरकार के बिजली विभाग की देखरेख में किया जाता है.

रिम्स के कई विभागों की वायरिंग हो चुकी है जर्जर

गौरतलब है कि रिम्स के कई विभागों की वायरिंग जर्जर स्थिति में है और अक्सर किसी न किसी वार्ड में घटनाएं होती रहती हैं. हालांकि वक्त रहते आज की घटना में घायल साजिद को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rohit-pathak-shot-for-50-thousand-rupees-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में 50 हजार रुपए के लिए रोहित पाठक को मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही