Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स : पारा मेडिकल स्टूडेंट्स ने चौथे दिन भी दिया धरना

  • कहा- जब तक छात्राओं को नहीं मिलेगा हॉस्टल प्रदर्शन रहेगा जारी 
Ranchi : राजकीय पारा मेडिकल संस्थान के छात्र-छात्राओं ने चौथे दिन भी रिम्स चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए छात्राओं ने कहा कि जब तक हमें हॉस्टल अलॉट नहीं किया जाता है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. इधर, पारा मेडिकल संस्थान के को-ऑर्डिनेटर डॉ संजय कुमार ने पत्र जारी कर कहा कि 24 फरवरी को छात्रों द्वारा उग्र प्रदर्शन, अशोभनीय आचरण व वरीय पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार, सरकारी संपत्ति को नुकसान किया गया. जिसे देखते हुए प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाओं और प्रशिक्षण ड्यूटी को रद्द कर दिया गया था. ऐसे में प्रबंधन द्वारा छात्रों के हॉस्टल निर्माण व अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर मंगलवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद शैक्षणिक कक्षा एवं प्रशिक्षण कार्य को पुनः बहाल करने का निर्देश दिया गया है.

90 प्रतिशत छात्रों ने नहीं किया क्लास

वहीं बुधवार की शाम 4:00 बजे फिजियोलॉजी की क्लास और इसी वक्त एनाटॉमी की क्लास निर्धारित किया गया था. पारा मेडिकल के को-ऑर्डिनेटर डॉ संजय कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को क्लास में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. लेकिन 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने क्लास नहीं किया.

14 अक्टूबर 2020 को रिम्स जीबी की बैठक में हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति

वहीं पारा मेडिकल सेकेंड ईयर की स्टूडेंट प्रेरणा तिर्की ने कहा कि जब तक हम लोगों को रिम्स प्रबंधन के द्वारा हॉस्टल मुहैया नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रहेगा. प्रेरणा ने कहा कि 14 अक्टूबर 2020 में आयोजित जीबी की 49वीं बैठक में हॉस्टल निर्माण की स्वीकृति मिल गयी थी. बावजूद इसके प्रबंधन के उदासीन रवैये और टालमटोल के कारण आज तक हॉस्टल का निर्माण नहीं हुआ है.

हॉस्टल निर्माण नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पारा मेडिकल 2021-23 बैच के छात्र विवेक ने कहा है कि रिम्स के पारा मेडिकल स्कूल के स्टूडेंट के लिए छात्रावास निर्माण और शिक्षक-कर्मियों के लिए आवास के निर्माण की स्वीकृति मिली थी. लेकिन अब तक हॉस्टल नहीं बना. जब तक प्रबंधन द्वारा छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें – 8">https://lagatar.in/35-thousand-online-bribe-has-to-be-paid-for-a-contract-job-of-8-thousand/">8

हजार की कॉन्ट्रैक्ट वाली नौकरी के लिए 35 हजार ऑनलाइन घूस देना पड़ रहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही