- रिम्स में जांच के लिए निशुल्क उपलब्ध होता है वाइल - अभी उपलब्ध नहीं है, वाइल महीनों से है ये परेशानी - अब जांच के लिए खुद से खरीदकर लाना पड़ रहा वाइल Ranchi: रिम्स में जांच की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है. मरीजों की न तो जांच हो रही है ना ही जांच के सैंपल के लिए वाइल ही उपलब्ध करायी जा रही है. जो भी जांच रिम्स में किया जा रहा है, इसके लिए वाइल भी मरीजों को खुद से खरीदकर लाना पड़ रहा है. रिम्स में वाइल नहीं होने की जानकारी जैसे ही रिम्स परिसर के दुकानदारों को मिली, वे मनमाना दाम वसूलने लगे हैं. रिम्स परिसर में मौजूद दुकानदार एक वाइल के लिए मरीजों से 12 रूपये तक वसूल रहे हैं. जबकि यह दुकानदारों को होलसेल कीमत पर करीब डेढ़ से दो रूपए में मिल जाता है. मतलब साफ है कि रिम्स की बदइंतजामी का खामियाजा मरीज और उनके परिजन छह गुणा अधिक कीमत चुकाकर भुगत रहे हैं. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-last-match-of-ranji-league-between-karnataka-and-jharkhand-from-january-24-at-keenan-stadium/">जमशेदपुर
: रणजी लीग का आखिरी मुकाबला कर्नाटक व झारखंड के बीच 24 जनवरी से कीनन स्टेडियम में
सदर अस्पताल में डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ के 19 पदों पर वैकेंसी
: रणजी लीग का आखिरी मुकाबला कर्नाटक व झारखंड के बीच 24 जनवरी से कीनन स्टेडियम में
औसतन एक हजार के करीब मरीजों को पड़ती है जांच की जरुरत
रिम्स में औसतन 1400 के करीब मरीज ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचते हैं. वहीं औसतन 1700 मरीज भर्ती रहते हैं. कुल 3100 भर्ती और ओपीडी मरीजों में तीस फीसदी से अधिक को जांच की जरूरत पड़ती है. मतलब एक हजार मरीज को जांच की जरुरत पड़ती है, सभी मरीजों को औसतन जांच के लिए दो वाइल की जरूरत होती है. मतलब दो वाइल के लिए जहां मरीजों को छह रूपए समान्य दुकानों में लगाने होते, उसी चीज के लिए रिम्स परिसर के दुकान में मरीजों को चौबिस रूपये तक चुकाने पड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/vacancy-for-19-posts-of-doctors-and-support-staff-in-ranchi-sadar-hospital/">रांचीसदर अस्पताल में डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ के 19 पदों पर वैकेंसी
Leave a Comment