Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के सुरक्षा कर्मियों पर फुटपाथ दुकानदारों से अभद्रता करने का आरोप, विरोध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट कार्यालय के सामने किया हंगामा

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में दर्जनों की संख्या में फुटपाथ पर दुकानें लगायी जाती हैं. लेकिन गुरुवार को रिम्स में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के साथ अभद्रता की गयी. जिसके बाद नाराज फुटपाथ दुकानदारों ने चिकित्सा उपाधीक्षक कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया. दुकानदारों का कहना है कि वे कई पीढ़ियों से यहां पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की की. जिसके बाद सभी दुकानदार एक जुट होकर अपनी समस्याओं को चिकित्सा उपाधीक्षक के समक्ष रखने आये हैं. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jjmp-area-commander-satyendra-oraon-surrendered-before/">लातेहार

: JJMP के एरिया कमांडर सत्येंद्र उरांव ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण)

सड़क से हटकर लगाये दुकान, ताकि मरीजों को न हो परेशानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/27af52a7-6863-45c3-bb3a-2febc2c3531c.jpg"

alt="" width="1080" height="553" /> इस मामले में रिम्स के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि रिम्स झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल है. यहां न सिर्फ राज्य के बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. फुटपाथ पर दुकान लगने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है. गंभीर मरीजों का इलाज करने वाला विभाग ट्रॉमा सेंटर के आसपास भी फुटपाथ पर ठेले लग रहे हैं. सुरक्षा कर्मियों ने दुकानदारों से यह अपील की कि रोड का इंक्रोचमेंट ना करें. किसी के पेट पर लात मारने की हमारी मंशा नहीं है. सड़क से हटकर दुकानदारों से दुकान लगाने के लिए कहा गया है. वहीं दुकानदारों से अभद्रता, गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने के मामले पर चिकित्सा उपाधीक्षक ने कहा कि ऐसी जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है. इसे भी पढ़ें : विवाद-विरोध">https://lagatar.in/the-work-of-beautification-of-siram-toli-sarna-site-started-amid-controversy/">विवाद-विरोध

के बीच सिरम टोली सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का काम शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही