Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साढ़े सात घंटे तक ठप रहा रिम्स का सर्वर, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लंबी कतार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान "रिम्स" को ई-हॉस्पिटल बनाने के लिए विभागीय मंत्री और रिम्स के अधिकारी दंभ भरते हैं, लेकिन रिम्स में इलाज कराने आये मरीजों को मंगलवार की सुबह समस्याओं का सामना करना पड़ा. दरसअल रिम्स में एनआईसी का सर्वर साढ़े सात घंटे तक ठप रहा. इस दौरान ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए आये मरीजों की लंबी कतार लग गई. इसे भी पढ़ें - कस्तूरबा">https://lagatar.in/government-will-take-decision-on-adjustment-of-teachers-of-kasturba-gandhi-residential-schools-jagarnath-mahato/">कस्तूरबा

गांधी आवासीय स्कूलों के शिक्षकों के समायोजन पर फैसला लेगी सरकार- जगरनाथ महतो

सुबह 3:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक सर्वर ठप रहा

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 3:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक सर्वर ठप रहा. जिससे दूर दराज से आये मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. हालांकि मरीजों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए इमरजेंसी काउंटर और ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के कर्मचारियों ने हाथ से ही रजिस्ट्रेशन कर मरीजों को दिया, लेकिन व्यवस्था छोटी पड़ गई थी. इसे भी पढ़ें - NSO">https://lagatar.in/nso-survey-unemployment-rate-decreased-in-urban-areas-12-6-percent-in-april-june-2021/">NSO

सर्वे : शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटी, अप्रैल-जून 2021 में 12.6 फीसदी रही

इलाज तो हुआ लेकिन जांच में हुई परेशानी

वही रजिस्ट्रेशन काउंटर में तैनात कर्मचारियों के द्वारा हाथ से पर्ची काटे जाने के बाद ओपीडी में चिकित्सकों ने परामर्श तो जरूर दिया, लेकिन डॉक्टर द्वारा लिखे गए जांच कराने में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि सर्वर आने के बाद लोगों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया. इसे भी पढ़ें - असदुद्दीन">https://lagatar.in/asaduddin-owaisis-party-aimim-slammed-sp-saying-even-seven-generations-of-akhilesh-cannot-finish-bjp/">असदुद्दीन

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सपा पर हल्ला बोला, कहा, अखिलेश की सात पीढ़ी भी भाजपा को खत्म नहीं कर सकती

केस स्टडी

लोहरदगा जिले के रामपुर से आये मरीज भोला मुंडा ने कहा कि पत्नी मीरा के इलाज के लिए रिम्स आये हैं. पत्नी का कई दिनों से पेट में दर्द है. डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के लिए कहा है लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने की वजह से जांच में समस्या हुई. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-bjp-mla-amar-bauri-sitting-on-dharna-demanding-hanging-of-petrwar-rape-accused/">झारखंड

विधानसभा : पेटरवार दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक अमर बाउरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही