Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स : सुपर स्पेशियलिटी भवन मरीजों के लिए वरदान साबित होगा

Ranchi : रिम्स राज्य का एक ऐसा अस्पताल है, जिस पर मरीजों के इलाज का सबसे ज्यादा बोझ है. सीमित मैन पावर के बावजूद अस्पताल लोगों की जान बचाने में जुटा हुआ है. मरीजों के बेहतर इलाज के उद्देश्य से 989 बेड का नया सुपर स्पेशलिटी भवन बनाया जाएगा. यह भवन रिम्स परिसर में खाली जमीन पर बनेगा, जहां न्यूरो साइंस सेंटर की स्थापना होगी. विशेषकर न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा.

मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में होने वाली रिम्स शासी परिषद की अगली बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने निदेशक को शासी परिषद की बैठक में प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग का लोड बहुत ज्यादा है. प्रबंधन के ना चाहते हुए भी मरीजों का फर्श पर इलाज करना पड़ता है. इस विभाग में ना सिर्फ झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी अपनी जान बचाने की उम्मीद लेकर आते हैं. सर्वाधिक मरीज ब्रेन इंज्यूरी और ब्रेन हेमरेज के होते हैं. ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी भवन के बन जाने से मरीजों को राहत मिलेगी. न्यूरो साइंस सेंटर में न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा. इसे भी पढ़ें – अजब">https://lagatar.in/amazing-feat-of-rims-the-calendar-of-rims-has-13-months-in-the-year/">अजब

रिम्स का गजब कारनामा: रिम्स के कैलेंडर में होता है 13 महीने का साल !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही