Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बदलेगी रिम्स की व्यवस्था: खराब पड़े 18 वेंटिलेटर और 100 ऑक्सीजन पॉइंट रिपेयर, जरूरी दवाइयों के भी आर्डर

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स के प्रभारी निदेशक बनते हैं डॉ आरके गुप्ता ने सबसे पहले ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया था. इस दौरान वहां पर तैनात चिकित्सकों से खामियों और मरीजों से परेशानियों के विषय में जानकारी ली और जल्द ही इसे दुरुस्त करने की दिशा में कदम भी बढ़ाया है. इसी कड़ी में खराब पड़े 18 वेंटिलेटर को दुरुस्त कर दिया गया है. तो वहीं 100 ऑक्सीजन पॉइंट भी मरम्मत किया गया. साथ ही रूई, ग्लब्स, बैंडेज सहित सभी जरूरी दवाओं का आर्डर दिया गया. इसे पढ़ें- 2024">https://lagatar.in/great-potential-in-2024-lok-sabha-elections-for-upa-3-said-kapil-sibal/">2024

के लोकसभा चुनाव में यूपीए-तीन की काफी संभावना है : कपिल सिब्बल

एक सप्ताह के अंदर जरूरी दवाइयां हो जाएंगी उपलब्ध

निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने कहा कि मरीजों को मामूली सामान रूई, सिरिंज, ग्लब्स, बैंडेज बाजार से खरीदना नहीं पड़ेगा. इसके लिए आर्डर दिया गया है. एक सप्ताह में रिम्स में भर्ती मरीजों को सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हो जाएंगी. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/former-raw-chief-said-about-jammu-and-kashmir-congress-made-a-mistake-by-removing-mufti-mohammad-from-the-post-of-cm/">पूर्व

RAW चीफ ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा, मुफ्ती मोहम्मद को CM पद से हटाकर कांग्रेस ने गलती की थी

इमरजेंसी विभाग के लिए बनाए गए नोडल ऑफिसर व इंचार्ज

इमरजेंसी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रबंधन ने एक और कारगर कदम उठाया है. इमरजेंसी के नोडल ऑफिसर सर्जरी विभाग के डॉ निशीथ एक्का को बनाया गया है. जबकि डॉ ऋषितुरीन गुड़िया को इमरजेंसी का इंचार्ज बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही