Search

RIMS : इलाज को लेकर हंगामा, मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टरों में मारपीट

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में मंगलवार की शाम एक मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों तरफ के लोगों को चोटें आयी हैं.
 
रिम्स, RIMS

बताया गया कि चतरा से आए एक मरीज के इलाज और जांच को लेकर परिजनों और जुनियर डॉक्टर के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी. जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

मारपीट को रोकने व विवाद को खत्म करने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को भी चोट लगी है. अस्पताल में मौजूद लोगों ने मामले की सूचना बरियातू थाना की पुलिस को दी. पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही