Search

 
 
 

रिम्स: ग्रेड-ए नर्सों की नियुक्ती में जुबानी जंग तेज, बाबूलाल के ट्वीट पर JMM नेता ने किया पलटवार

 
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रिम्स नियुक्ति प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन परीक्षा कोलकाता में आयोजित की गयी है. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि रांची के Rims (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में बहाली के इच्छुक दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों की आनलाइन परीक्षा कोलकाता में लिये जाने की खास वजह समझ से परे है? वैसे भी हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार का कोलकाता बंधु कनेक्शन भी उनकी मौजूदा परेशानी का एक प्रमुख कारण बनकर सामने आया है. इसे भी पढ़ें - आंध्र">https://lagatar.in/pm-modi-unveils-bronze-statue-of-freedom-fighter-alluri-sitarama-raju-in-vijayawada-andhra-pradesh/">आंध्र

प्रदेश के विजयवाड़ा में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया, कहा, दम है तो हमें रोक लो….
 

जैसा रहता है आइना, वैसा ही दिखता है चेहरा

बाबूलाल के ट्वीट के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि उनके कार्यकाल में जीपीएस की नियुक्ति में जो घोटाला हुआ वो जगजाहिर है. आज तक मामला कोर्ट में लंबित है. कई पैरवी पुत्रों की बहाली हुई. इनमें सुदेश महतो के भाई से लेकर डीजीपी के साले तक शामिल थे. मनोज पांडे ने तंज कसते हुए कहा कि जैसा आईना रहता है, वैसा ही चेहरा दिखता है. इस नियुक्ति प्रक्रिया में झारखंड के माटी पुत्रों को नौकरियां मिलेगी ऐसी व्यवस्था सरकार ने की है.

370 पदों पर ग्रेड ए नर्सों की नियुक्ति को लेकर निकली बहाली

रिम्स में ए ग्रेड परिचारिका (नर्स) की नियुक्ति के लिए JSSC की ओर से लिखित परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जानी है. गौरतलब है कि 370 पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन दिया था. जेएसएससी ने जारी विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि, वैसे अभ्यर्थी जिनके पत्राचार का पता झारखंड राज्य से बाहर है, उनकी विषय अंकित ऑनलाइन परीक्षा कोलकाता स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/former-bihar-minister-narendra-singh-died-was-running-ill-for-a-long-time-cm-nitish-kumar-expressed-grief/">बिहार

के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही