Search

 
 
 

रिम्स : एमबीबीएस 2023 बैच का ह्वाइट कोट समारोह

 
Ranchi : रिम्स में एमबीबीएस बैच 2023 का शनिवार को ह्वाइट कोट समारोह आयोजन किया गया. यह समारोह स्वास्थ्य देखभाल करियर की दिशा में मेडिकल छात्रों के लिए एक औपचारिक कार्यक्रम है. रिम्स निदेशक डॉ राजीव गुप्ता ने नए विद्यार्थियों के कंधों पर सफेद कोट रखा और कहा कि यह समारोह प्री-मेडिकल से मेडिकल छात्रों में औपचारिक परिवर्तन का प्रतीक है. साथ ही छात्रों को चरक शपथ भी दिलाया गयी. डीन डॉ विद्यापति, विभागाध्यक्ष एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायो केमिस्ट्री और पीएसएम के अलावा डेंटल इंस्टीट्यूट के प्रधानाध्यापक व अन्य फैकल्टी मौके पर मौजूद थे. मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 34 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-card-holding-patients-will-be-able-to-get-mri-at-low-rates-in-their-health-map/">रिम्स

के कार्डधारी मरीजों की हेल्थ मैप में हो सकेगी कम दरों पर एमआरआई 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही