Search

 
 
 

रिम्स में बहाल होंगे तृतीय श्रेणी के 64 कर्मी, निकली वैकेंसी, 29 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि

 
Ranchi : रिम्स की व्यवस्था सुधारने को लेकर हाईकोर्ट सख्त है. वहीं अस्पताल में मैनपावर की भारी कमी है. इसे देखते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने रिम्स में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है. 64 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन के मुताबिक, इन पदों के लिए  1 नवंबर 2022 से 29 नवंबर 2022 मध्य रात्रि तक आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए योग्य कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट www.jssc.nic.in पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें –पंकज">https://lagatar.in/pankaj-mishra-had-called-to-manage-the-tender-of-ajay-barrage-project/">पंकज

मिश्रा ने अजय बराज प्रोजेक्ट का टेंडर मैनेज करने के लिए किया था कॉल, देखें वीडियो

क्या है आयु सीमा 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है.

शैक्षणिक योग्यता 

मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएससी /ग्रेजुएशन/ मैट्रिकुलेशन की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार ही इसके लिए  आवेदन के योग्य होंगे.

वेतनमान

पे मैट्रिक्स लेवल-2 से लेवल-6 के अनुरूप प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. सामान्य वर्ग के आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा. 2 दिसंबर की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट 5 दिसंबर 2022 की मध्य रात्रि तक लिंक से प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – इथेनॉल">https://lagatar.in/subsidy-on-setting-up-ethanol-plant-145-posts-approved-in-vbu-know-other-cabinet-decisions/">इथेनॉल

प्लांट लगाने पर सब्सिडी, VBU में 145 पद स्वीकृत, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही