Ranchi : स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स के विकास व अन्य कार्य के लिए 450 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है. इसके बाद रिम्स इस राशि का प्रयोग कर सकेगा. राशि मिलने के बाद मासिक वेतन के लिए हर माह राशि की निकासी की जा सकेगी. जबकि इस राशि से अग्रिम राशि की निकासी नहीं की जा सकेगी. विभागीय आदेश के अनुसार, वेतन मद के लिए 300 करोड़ और गैर वेतन मद के लिए 150 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है. इस 150 करोड़ में रिम्स के क्वार्टर, भवन और अन्य कार्य के लिए दिए गए हैं. राशि का उपयोग सरकार के वित्तीय नियमों के अनुसार ही करने का निर्देश है. इसे भी पढ़ें –एन">https://lagatar.in/n-hoda-became-the-state-vice-president-of-pasmanda-muslim-utthan-sangh/">एन
होदा बने पसमांदा मुस्लिम उत्थान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष [wpse_comments_template]
रिम्स को मिलेगा 450 करोड़, स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी
Leave a Comment