Search

 
 
 

रांची: रिनपास कार्य उपसमिति की बैठक संपन्न

 
Ranchi: डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) कार्य उपसमिति की बैठक आयोजित की गई. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य सचिव, सदस्य एवं आमंत्रित सदस्य मौजूद थे. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रिनपास के सभी भवनों के जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत के निदेश के अनुपालन के प्रस्ताव पर समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया. समिति द्वारा बैठक में कई निर्णय लिए गये. - योजनाओं के प्रस्तावों के लिए एजेंसी द्वारा अनुमानित राशि की उपलब्ध कराई गई सूची एवं प्राक्कलन अनुमोदित किया गया. - पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्य योजना के प्रस्तावों को भी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया. इसमें रिनपास के महिला ओटी सेक्शन में टॉयलेट बनाना एवं कूलर के साथ आरओ प्यूरिफायर लगाया जाना है. - समिति ने विद्युत कार्य की कार्य योजना को भी अनुमोदित किया. जिसमें रिनपास के पुरुष एवं महिला ओटी में इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन एवं इंस्टॉलेशन ऑफ लाइटेनिंग कंडक्टर्स इन रिनपास बिल्डिंग का कार्य शामिल है. - इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल के कार्य योजना, जिसमें रिनपास में 500 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर और 1.5 किमी लंबी हाईटेंशन केबल एक्सेसरीज का कार्य शामिल है, इसके लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन देने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-advised-rahul-gandhi-to-improve-congress-objected/">किरेन

रिजिजू ने राहुल गांधी को सुधर जाने  की नसीहत दी, कांग्रेस ने ऐतराज जताया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही