Search

 
 
 

Rise and fall 2 : गौतम -मनीष के बीच तीखी बहस, सहवाग का फूटा गुस्सा, बोले- ये क्रिमिनल वाला शो...

Lagatar Desk :शो के दौरान नॉमिनेशन और गौतम गुलाटी द्वारा मनीष कश्यप को बेसमेंट में भेजने के फैसले को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल 2 आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है. वहीं इसी बीच हालिया एपिसोड में गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच हुई तीखी बहस और गाली-गलौज के बाद होस्ट वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा फूट पड़ा

 

 

शो के दौरान नॉमिनेशन और गौतम गुलाटी द्वारा मनीष कश्यप को बेसमेंट में भेजने के फैसले को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.बहस के दौरान गौतम गुलाटी ने सोफे पर पैर रखकर बात की और होस्ट वीरेंद्र सहवाग से भी उलझने की कोशिश की, जिससे सहवाग बेहद नाराज हो गए.

 

सहवाग का वॉकआउट

दोनों कंटेस्टेंट्स के न मानने और बहस जारी रखने पर वीरेंद्र सहवाग गुस्से में मंच (स्टेज) छोड़कर चले गए थे, हालांकि बाद में वे वापस आए.वापस लौटने पर सहवाग ने गौतम और मनीष दोनों को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा, मुझे लगा था ये C से सेलिब्रिटी वाला शो है, लेकिन मुझे लगता है ये C से क्रिमिनल वाला शो है.

 

वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में कहा कि वे नजबगढ़ से आते हैं और उन्होंने कभी अपनी बैकग्राउंड का इस्तेमाल किसी को डराने के लिए नहीं किया.मनीष कश्यप ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहले गाली नहीं दी थी, लेकिन जब दूसरी बार गौतम ने ऐसा किया तब उन्होंने रिएक्ट किया

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही