Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है.हाल ही में शो में प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी के बीच एक तीखी बहस और क्लैश देखने को मिला है. जिसका क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है.
दरअसल प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी के बीच विवाद अल्टीमेट रूलर रेस से प्रियंका के बाहर होने पर शुरू हुआ था .जब प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव और इरीना रुडाकोवा के बीच अल्टीमेट रूलर का ताज हासिल करने की होड़ चल रही थी और प्रियंका इस रेस से बाहर हो गई, तब गौतम गुलाटी ने उनकी लॉयल्टी पर सवाल उठाया था.
that silence after gautam's monologue said everything 😂🔥 sher ki ek dahaad kaafi hoti !! loving this 😂👏🏻 #RiseAndFallS2 • #GautamGulati https://t.co/S81s5MufXi
— 𝐒enpai 🥂 (@Oyye_Senpai) October 4, 2026
गौतम द्वारा वफादारी पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रियंका ने गौतम को झूठा करार दिया और कहा कि वह कभी भी किसी मजबूत महिला का स्टैंड नहीं ले सकते, जिससे दोनों के बीच तीखी झड़प और घमासान लड़ाई शुरू हो गई.
जिसके पलटवार में गौतम ने प्रियंका के बयानों पर भड़कते हुए उन्हें नागिन और डसी कहा. उन्होंने प्रियंका की हीरोइन वाली छवि पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने और दिखने से कोई हीरोइन नहीं बन जाता.उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस चिल्लाती नहीं हैं, बल्कि ढंग से बात करना जानती हैं, इसीलिए वे फिल्मों में होती हैं न कि रियलिटी शो में आकर लोगों से उलझती हैं.

