Search

 
 
 

Rise and Fall 2 : प्रियंका चाहर चौधरी -शहजाद पूनावाला में तीखी बहस, गोल्ड डिगर कहने पर भड़की एक्ट्रेस

Lagatar Desk :प्रियंका के ताने पर शहजाद ने पलटवार किया. बातचीत के दौरान प्रियंका ने शहजाद के रवैये पर तंज कसते हुए उन्हें मैन चाइल्ड कह दिया. प्रियंका की इस बात पर शहजाद ने पलटवार करते हुए उन्हें गोल्ड डिगर कह दिया. शहजाद के इस कमेंट के बाद माहौल काफी गर्म हो गया. उनके वहां से चले जाने के बाद प्रियंका इस बात के बाद वो भावुक हो रोने लगी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में सिवेट तोमर के बाहर होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि प्रियंका भावुक होकर रो पड़ीं.

 

बातचीत के दौरान प्रियंका ने शहजाद के रवैये पर तंज कसते हुए उन्हें मैन चाइल्ड कह दिया. प्रियंका की इस बात पर शहजाद ने पलटवार करते हुए उन्हें गोल्ड डिगर कह दिया. शहजाद के इस कमेंट के बाद माहौल काफी गर्म हो गया. उनके वहां से चले जाने के बाद प्रियंका इस बात के बाद वो भावुक हो रोने लगी.

 

 

गोल्ड डिगर कहने पर भावुक हुईं प्रियंका

 

प्रियंका घरवालों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखाई देती हैं. वह कहती हैं कि शहजाद की बात से वह इतनी परेशान हुईं कि रातभर सो नहीं पाई. प्रियंका ने अपने परिवार और खुद की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने दम पर अपना घर और परिवार संभालती हैं.

 

वहीं, जब प्रियंका अपनी बात रख रही थीं, तब शहजाद उनकी बात को गंभीरता से लेते नजर नहीं आए और उन्होंने इसे सुबह-सुबह का ड्रामा बता दिया. शहजाद के इस रवैये के बाद प्रियंका का गुस्सा और बढ़ गया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही