Search

 
 
 

Rise and fall 2 : हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रियंका चौधरी- गौतम गुलाटी अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर

Lagatar Desk : दरअसल नॉमिनेशन और रणनीतियों के फेरबदल में जोड़ियों के फैसले के दौरान ऋषभ और निहारिका ने मिलकर गौतम को नॉमिनेट किया, जिससे प्रियंका इस रेस से पूरी तरह आउट हो गईं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल सीजन 2 में इस हफ्ते जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा और बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं.वहीं प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर कर दिया गया है.

 

दरअसल नॉमिनेशन और रणनीतियों के फेरबदल में जोड़ियों के फैसले के दौरान ऋषभ और निहारिका ने मिलकर गौतम को नॉमिनेट किया, जिससे प्रियंका इस रेस से पूरी तरह आउट हो गईं. इस फैसले के बाद शहजाद पूनावाला ने प्रियंका और गौतम के बीच की दोस्ती और पुरानी बातों पर भी तंज कसा.

 

 

ऋषभ और निहारिका ने अपनी गेम स्ट्रेटेजी को मजबूत करने के लिए आपसी सहमति से गौतम को टारगेट किया.गौतम को नॉमिनेट करने से वोटों का जो समीकरण बना, उसमें प्रियंका की टीम या उनका पर्सनल सपोर्ट कमजोर पड़ गया. शो के डायनेमिक्स के अनुसार, जब विरोधी गुट ने अपने वोट एक जगह केंद्रित किए, तो प्रियंका के पास खुद को बचाने के लिए बहुमत नहीं बचा.

 

पीसी गौतम का पत्ता साफ

 

रूलर बनने की इस होड़ में निहारिका तिवारी ने आखिरी दम तक गेम खेला और गेम को पूरी तरह डोमिनेट किया. निहारिका के अल्टीमेट रूलर बनने के बाद कई बड़े बदलाव हुए. हालिया टास्क में प्रियंका और निहारिका के मूव्स की वजह से बड़ा तख्तापलट देखने को मिला. इस पूरे ड्रामे के बीच गौतम गुलाटी और सोनम भी अल्टीमेट रूलर की रेस से पूरी तरह बाहर  हो गए हैं,

 

प्रियंका का इमोशनल फैमिली रियूनियन

 गेम के तनाव, शहजाद के साथ में हुई अनबन के बाद प्रियंका काफी अकेली पड़ गई थीं और कॉर्नर महसूस कर रही थीं. ऐसे में शो के अपकमिंग सेगमेंट्स में इमोशनल फैमिली रियूनियन देखने को मिलने वाला है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही