Search

 
 
 

Rise and Fall 2: मनीष कश्यप के बयान पर तेज प्रताप का पलटवार, बोले- जमीन पर रहते हैं तो हवाई जहाज...

Lagatar Desk : हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया ,जिसमें नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए मनीष कश्यप ने कहा कि वह बहुत ही सघर्षों से निकले हैं और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं जो सड़कों पर रहते हैं. इस पर तेज प्रताप यादव ने कटाक्ष करते हुए तुरंत आपत्ति जताई और कहा, अगर आप जमीन पर रहते हैं, तो हवाई जहाज से यहां क्यों आए हैं
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल सीजन 2 में बिहार की दो बड़ी हस्तियों, राजनीति के तेज प्रताप यादव और यूट्यूबर व सोशल मीडिया जर्नलिस्ट मनीष कश्यप के बीच घमासान हुआ. जो इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. 

 

हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया ,जिसमें नॉमिनेशन से खुद को बचाने के लिए मनीष कश्यप ने कहा कि वह बहुत ही सघर्षों से निकले हैं और जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं जो सड़कों पर रहते हैं. इस पर तेज प्रताप यादव ने कटाक्ष करते हुए तुरंत आपत्ति जताई और कहा, अगर आप जमीन पर रहते हैं, तो हवाई जहाज से यहां क्यों आए हैं.

 

 

प्रियंका चाहर चौधरी अब बेसमेंट में


राइज एंड फॉल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यही है कि प्रियंका चाहर चौधरी अब पेंटहाउस का हिस्सा नहीं, बल्कि बेसमेंट का हिस्सा हैं. फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पेंटहाउस से साथी कंटेस्टेंट्स ने बाहर निकालकर बेसमेंट में भेज दिया है.

 

राइज एंड फॉल 2 के बारे में


राइज एंड फॉल सीजन 2 में रूलर्स और वर्कर्स के बीच पावर गेम को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है. शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इनमें गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, कायरा अनु, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, शिवित तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप, तेज प्रताप यादव, इरीना रुदाकोवा और अनीश भगत जैसे नाम शामिल हैं.


हालांकि फिलहाल शो से सबसे पहले सिवेत तोमर का पत्ता कट गया है. सिवेत ने शो का सबसे बड़ा रूल तोड़ दिया था. उन्होंने शहजाद पूनावाला पर हाथ उठा दिया था. इसलिए हिंसा करने के चलते उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही