Lagatar desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 अपने पहले एपिसोड से ही दर्शको का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. जिसे दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं बीते एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने प्रियंका चाहर चौधरी को पीछे छोड़ते हुए सीजन के पहले अल्टीमेट रूलर बन गए है. शो में तेज प्रताप कभी बांसुरी बजाते नजर आते हैं तो कभी रेड रूम में डांस कर माहौल को हल्का-फुल्का बनाते दिखते हैं.
A major milestone in Rise & Fall Season 2! 👑🔥
— Reality scoop (@reality_scoop_) September 30, 2026
Tej Pratap Yadav has officially become the first Ultimate Ruler of the season, securing a powerful position in the game.#TejPratapYadav #RiseAndFall2 #RiseAndFall #UltimateRuler #RealityScoop pic.twitter.com/Sl26ttLAX6
तेज प्रताप ने जीता अल्टीमेट रूलर का खिताब
एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी ने तेज प्रताप से मनीष कश्यप को सपोर्ट करने की वजह पूछी. इस दौरान तेज प्रताप ने मनीष की पुरानी बात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में उनके भाई के खिलाफ बात की थी.
इसके बाद असली या नकली चैलेंज में तेज प्रताप के पास प्रियंका को रेस से बाहर करने का मौका आया और उन्होंने ऐसा ही किया. फाइनल राउंड में उनका मुकाबला इरीना रुदाकोवा से हुआ.
अपनी इस जीत के बाद तेज प्रताप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस पेंटहाउस का प्रधानमंत्री बन गया हूं. अब देखना होगा कि रूलर बनने के बाद तेज प्रताप किस तरह गेम को आगे बढ़ाते हैं और किन कंटेस्टेंट्स का साथ देते हैं.
प्रियंका और शहजाद के बीच हुई तीखी बहस
बीते एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी ने तेज प्रताप से मनीष कश्यप को सपोर्ट करने की वजह पूछी. इस दौरान तेज प्रताप ने मनीष की पुरानी बात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में उनके भाई के खिलाफ बात की थी.
दूसरी ओर, शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच हुई बहस भी चर्चा में रही. बातचीत के दौरान प्रियंका ने शहजाद को ‘मैन चाइल्ड’ कहा, जिसके जवाब में शहजाद ने उन्हें गोल्ड डिगर कह दिया.
शहजाद की इस टिप्पणी के बाद प्रियंका काफी नाराज नजर आई. उन्होंने शहजाद पर पलटवार करते हुए उनकी पिछली घटनाओं का जिक्र किया. दोनों के बीच हुई इस तीखी नोकझोंक ने शो का माहौल गर्म कर दिया.