Search

 
 
 

Rise and fall 2: पवन सिंह के आते ही बड़ा ट्विस्ट,जसवंत-ऋषभ पहुंचे बेसमेंट

Lagatar Desk :इस बार पेंटहाउस में रहने वाले दो रूलर्स को बेसमेंट में भेजने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई. नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को विरोधी तिकड़ी के सदस्यों के नाम पर वोट देना था.पहले राउंड में ऋषभ ने स्वरा, इरीना और शहजाद के नाम लिए, जबकि शहजाद ने जसवंत को चुना.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : राइज एंड फॉल 2 के बिते एपिसोड में ड्रामा और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले.जहां शो से सारा और काजल एविक्ट हो गए है. वहीं शो में पवन सिंह ने धमाकेदार वापसी की है.उनके आते ही पेंटहाउस और बेसमेंट  दोनों जगहों का माहौल पूरी तरह बदल गया

 

 

जसवंत और ऋषभ को जाना पड़ा बेसमेंट

इस बार पेंटहाउस में रहने वाले दो रूलर्स को बेसमेंट में भेजने के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई. नियम के मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को विरोधी तिकड़ी के सदस्यों के नाम पर वोट देना था.पहले राउंड में ऋषभ ने स्वरा, इरीना और शहजाद के नाम लिए, जबकि शहजाद ने जसवंत को चुना.

 

 

ऋषभ इस फैसले से सहमत नहीं थे, लेकिन बहुमत जसवंत को बेसमेंट में भेजने के पक्ष में रहा. इसके बाद जसवंत और शहजाद के बीच बहस भी देखने को मिली.दूसरे राउंड में स्वरा, जसवंत और करण ने फैसले लेने की जिम्मेदारी संभाली. स्वरा और करण ने ऋषभ का नाम लिया, जबकि जसवंत ने शहजाद को चुना. बहुमत का फैसला ऋषभ के खिलाफ गया और उन्हें जसवंत के साथ बेसमेंट में जाना पड़ा.

 

 

 

गौतम और प्रियंका के बीच तालमेल

काजल राघवानी और सारा गुरपाल के बाहर होने के बाद गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच पुराने मतभेद एक बार फिर सामने आए. दोनों की गेम खेलने की रणनीतियां अलग हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने बेसमेंट में साथ रहने और ऊपर (पेंटहाउस) पहुंचने तक अपने मतभेदों को किनारे रखने का फैसला किया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही