Search

 
 
 

रिटायर्ड ACF से काम लेने से सरकारी पैसों के गबन की आशंका

jharhand forest department news: वन विभाग में विभिन्न स्तर के पद 87%-99% पद रिक्त हैं. इससे वन विभाग की स्वीकृत योजनाओं को पूरा करने के लिए विभाग में अतिरिक्त प्रभार का सहारा लिया जा रहा है. विभाग में ACF स्तर के अधिकारियों की कमी से निपटने के लिए रिटायरमेंट के बाद उन्हें सेवा विस्तार का लाभ दिया गया. लेकिन सरकार ने अब इन अधिकारियों को सेवा विस्तार का लाभ देना बंद कर दिया है.
 
Jharkhand Forest department : राज्य में रिटायर्ड ACF को अवधि विस्तार का लाभ नहीं दिये जाने के बावजूद उनसे काम लिया जा रहा है. वन विभाग ने सेवा विस्तार मिले बिना ही काम लेने से सरकारी पैसों के गबन की आशंका जतायी है. साथ ही ऐसे अधिकारियों से काम लेने पर पाबंदी लगा दी है. विभाग में अधिकारियों की कमी से ACF के ही रेंजर के प्रभार में होने से गड़बड़ी की आशंका जतायी जा रही है.
वन विभाग में विभिन्न स्तर के पद 87%-99% पद रिक्त हैं. इससे वन विभाग की स्वीकृत योजनाओं को पूरा करने के लिए विभाग में अतिरिक्त प्रभार का सहारा लिया जा रहा है. 
विभाग में ACF स्तर के अधिकारियों की कमी से निपटने के लिए रिटायरमेंट के बाद उन्हें सेवा विस्तार का लाभ दिया गया. लेकिन सरकार ने अब इन अधिकारियों को सेवा विस्तार का लाभ देना बंद कर दिया है.
दूसरी तरफ ऐसे अधिकारियों से अब भी इस उम्मीद पर काम लिया जा रहा है कि शायद सरकार उन्हें सेवा विस्तार का लाभ दे. इन अधिकारियों के रिटायटमेंट के बाद दो बार सेवा विस्तार का लाभ दिया जा चुका है. तीसरी बार अवधि विस्तार का मामला विचाराधीन बताया जाता है. इस बीच वन विभाग को बगैर सेवा विस्तार के ही ACF स्तर के अधिकारियों से काम लेने पर पाबंदी लगाने से संबंधित आदेश जारी किया.
अवर सचिव मन्नु चौधरी के हस्ताक्षर से प्रधान मुख्य संरक्षक को भेजे गये पत्र में इसका उल्लेख किया गया है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक को भेजे गये पत्र में कहा गया कि विभाग को बगैर अवधि विस्तार वाले रिटायर्ड ACF और रेंजरों द्वारा काम लेने की सूचना विभाग को मिली है. इस अधिकारियों द्वारा वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह नियानुसार नहीं है. इससे सरकारी पैसों के गबन और दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए ऐसे अधिकारियों से काम नहीं लिया जाये.
अफसरों की कमी से कई क्षेत्रों को ACF को ही रेंजर का भी प्रभार दिया गया है. इससे योजनाओं में गड़बड़ी की आशंका बढ़ गयी है. क्योंकि एक ही आदमी रेंजर के रूप में योजनाओं से जुड़े काम को सत्यापित कर रहा है. इसके बाद ACF के रुप में उस योजना पर हुई खर्च की वैधता की जांच कर रहा है और भुगतान के लिए अग्रसारित कर रहा है. 

वन विभाग में स्वीकृत व कार्यरत बल

स्वीकृत  कार्यरत  रिक्त  पदनाम
10  01  90%  Additional PCCF
15  05  66.7%  CCF/RCCF
21  03  85.7%  Conservator Of Forest
39  35  10.3%  DFO
156  04  97.4%  ACF
383  14  96.34%  Range Officer
1062  01 99.9%  Forester
2568  322  87.5%  Forest Guard
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही