Search

 
 
 

रितेश देशमुख  की स्टारर फिल्म राजा शिवाजी विवादो में,टाइटल बदलने की उठी मांग

रितेश देशमुख की स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
 

Lagatar desk  : रितेश देशमुख की स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

 

क्यों शुरू हुआ विवाद

31 मार्च 2026 को फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसके बाद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई. खासतौर पर फिल्म के टाइटल को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई. कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म का नाम ‘राजा शिवाजी’ की बजाय छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ होना चाहिए.

 

टीजर में क्या दिखा?

करीब 2 मिनट 31 सेकंड के टीजर में फिल्म की भव्यता साफ नजर आती है. कहानी की शुरुआत महेश मांजरेकर के किरदार की मौत से होती है, जिसके बाद अभिषेक बच्चन संभाजी के रूप में दमदार एंट्री लेते हैं.फिल्म में संजय दत्त एक मुगल शासक की भूमिका में नजर आते हैं.

 

इसके अलावा विद्या बालन, फरदीन खान, बोमन ईरानी और जितेंद्र जोशी की भी झलक देखने को मिलती है.टीजर के दूसरे हिस्से में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में युद्ध का नेतृत्व करते नजर आते हैं.

 

दर्शकों को क्यों नहीं भाया लुक?

हालांकि टीजर की भव्यता और विजुअल्स की कुछ लोगों ने तारीफ की, लेकिन कई दर्शक रितेश देशमुख को इस किरदार में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. उनका कहना है कि वह इस ‘लार्जर दैन लाइफ’ रोल में पूरी तरह फिट नहीं बैठ रहे.सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि इस किरदार के लिए शरद केलकर ज्यादा उपयुक्त होते.

 

टाइटल पर सबसे ज्यादा नाराजगी

विवाद का सबसे बड़ा कारण फिल्म का नाम बना हुआ है. कई लोगों का मानना है कि ‘छत्रपति’ सिर्फ एक उपाधि नहीं, बल्कि सम्मान और पहचान का प्रतीक है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

 

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेस देशमुख ने न सिर्फ मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूज़ा भी नजर आएंगी.यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष और स्वराज की स्थापना की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी और 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही