Lagatar Desk : अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से आने वाले सिंगर-कंपोजर रितो रिबा इन दिनों अपने रोमांटिक गाने दिलरुबा दिलनशीं को लेकर सुर्खियों में हैं.16 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुआ यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर म्यूजिक चार्ट्स तक इस गाने का जादू देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं.
🇮🇳 FROM INDIAN IDOL REJECTION TO #NATIONAL MUSIC SENSATION! 🇮🇳 🔥 The Inspiring Success Story of RITO RIBA from Arunachal Pradesh! Sometimes, one rejection can become the beginning of an extraordinary success story. Hailing from Pasighat, Arunachal Pradesh, Rito Riba's journey is a powerful example of perseverance, passion and self-belief. 🎤 THE JOURNEY: 🔹 2022 – Indian Idol Setback: Rito auditioned for Indian Idol Season 13 with his original composition Heer Ranjha. Despite impressing audiences, he couldn't make it to the Top 15. 🔹 Turning Rejection into Opportunity: Instead of giving up, he continued pursuing his passion for music and building his own identity as a singer-songwriter. 🔹 Heer Ranjha Success: Released under Play DMF, the song went on to cross 44 MILLION YouTube views and entered Spotify India's Top 10. 🔹 Major Collaboration: He also collaborated with renowned singer Shreya Ghoshal for Pyaar Aata Hai. 🔹 2026 – A New Sensation: His latest romantic track Dilruba Dilnasheen, released on October 16 as part of his five-track EP Dilfek, has taken music lovers by storm. 📈 MASSIVE CHART SUCCESS: • No. 1 on Shazam India's chart (November 16, 2026). • No. 4 on Spotify India's Daily Chart (November 16, 2026). 🌟 From being rejected before the Top 15 of a reality show to becoming a chart-topping sensation, #RitoRiba has proved that rejection is not the end of the road. A proud moment for Arunachal Pradesh and India's independent music scene! His journey delivers a powerful message: "DON'T WAIT FOR SOMEONE TO GIVE YOU A STAGE. CREATE YOUR OWN!" #RitoRiba #ArunachalPradesh #IndianMusic #SuccessStory #MadeInIndia #IndianTalent
— Zest (@Zest328117) November 22, 2026
EP दिलफेक का हिस्सा है गाना
दिलरुबा दिलनशीं रितो रिबा के पांच गानों वाले हिंदी EP दिलफेक का हिस्सा है. इसे Play DMF म्यूजिक लेबल के तहत 16 अक्टूबर को रिलीज किया गया था.
म्यूजिक चार्ट्स में भी बनाई जगह
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के साथ ही इस गाने ने म्यूजिक चार्ट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलरुबा दिलनशीं चार्ट में नंबर-1 पर पहुंच चुका है. वहीं सूफ़ी इंडिया के डेली चार्ट में भी इसने टॉप में जगह बनाई है.
यूट्यूब पर 3.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज
इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल होने के बाद गाने को यूट्यूब पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. इसके वीडियो को अब तक 3.3 करोड़ यानी 33 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने इस गाने को रितो रिबा के चर्चित गानों में शामिल कर दिया है.
रितो रिबा ने दी आवाज और कंपोज किया म्यूजिक
इस गाने को रितो रिबा ने अपनी आवाज देने के साथ-साथ कंपोज भी किया है. इसके बोल सिद्धांत कौशल ने लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक वीडियो में अर्जुन तंवर और जहाबिया दागीनावाला नजर आ रहे हैं.
इंडियन आइडल’ से शुरू हुआ सफर
रितो रिबा ने साल 2022 में रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई थी. हालांकि, वह टॉप-15 में जगह नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना सफर जारी रखा. इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से कई गाने रिलीज किए. ‘हीर रांझा’ जैसे गानों से उन्हें पहचान मिली. अब ‘दिलरुबा दिलनशीं’ की सफलता ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है.