Search

 
 
 

हजारीबाग के बड़कागांव में ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या

 
 Hazaribagh :   हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी साइट ऑफिस के निकट अपराधियों ने आज मंगलवार को ऋत्विक कंपनी के  प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी है. वह हैदराबाद के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि वे गाड़ी में बैठकर कार्यालय जा रहे थे, उसी दौरान दो अपराधी मोटरसाइकिल पर वहां आये और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. जिससे घटनास्थल पर ही शरद बाबू की मौत हो गयी. उनका बॉडीगार्ड राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि ऋत्विक कंपनी एनटीपीसी के लिए कोल उत्खनन का काम करती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/crime-rrrrrr.jpg"

alt="बड़कागांव में अपराधियों ने कोयला खनन कंपनी रित्विक के जीएम की गोली मारकर हत्या कर दी" width="600" height="400" />

मोटरसाइकिल से पीछा कर मारी गयी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है, कि दो अपराधी मोटरसाइकिल पर शरद बाबू का पीछा करते हुए आ रहे थे. नजदीक आकर अपराधियों ने गाड़ी के पीछे बैठे बॉडीगार्ड और आगे बैठे ऋत्विक कंपनी के कोऑर्डिनेटर को  गोली मार दी. घटनास्थल पर ही कोऑर्डिनेटर मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में गश्त तेज कर दी गयी है. अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hazaribagh.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे अस्पताल पहुंचे   

घटना की जानकारी मिलने पर हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे अस्पताल पहुंच गये और कंपनी के वरीय पदाधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इस मामले में अभी तक कंपनी की ओर से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hhhh-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही