Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: 2000 के नोट बंद होने पर RJD ने बोला हमला, अंध भक्तों के लिये किया ट्वीट

Patna: 19 मई की रात को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया. इस एलान के साथ ही एक बार फिर देश के अलग-अलग राज्यों में राजनीति शुरु हो गयी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने ट्वीट कर हमला बोला है और अंध भक्तों पर तंज कसा है. ट्वीट में आरजेडी ने लिखा कि ``आने वाली पीढ़ियां यह सोचकर आश्चर्य करेंगी कि पृथ्वी पर साधारण सा कागज का एक ऐसा अनूठा नोट भी आया था जिसके आने से भी भ्रष्टाचार मिटा था और जाने से भी`` `जय हो अंध भक्तों`` आरजेडी का ये ट्वीट जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे है. वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरबीआई के फैसले को सही बताते हुए कहा कि यह काले धन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 2000 रुपये के नए नोट का अनावरण किया था और 500 और 1000 के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की थी. जिसके बाद रातों रात पूरे देश में खलबली मच गयी थी. लोग लंबी लाइने लगाकार बैंकों के बाहर खड़े हो गये थे. राजनीतिक पार्टियां केंद्र सरकार पर हमला कर रही थी. अब एक बार फिर राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर केंद्र सरकार है. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-chiefs-brother-in-law-raped-the-mother-of-two-children/">पलामू

: मुखिया के देवर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पंचायत पर मामले को दबाने का लगाया आरोप 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही