Search

 
 
 

लातेहार: राजद ने किया केंद्रीय गृहमंंत्री का पुतला दहन

 
Latehar: प्रदेश राजद के निर्देश पर गुरुवार को जिला राजद कमेटी के द्वारा केंद्रीय गृहमंंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया. जिला अध्‍यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्‍व में समाहरणालय मोड़ के समीप अमित शाह का पुतला दहन किया गया. जिला अध्‍यक्ष ने संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर केंद्रीय मंत्री ने उन्‍हें अपमानित करने का काम किया है. इससे पूरे देश में  उबाल है. देश के लोग इसे कभी माफ नहीं करेंगे. इसके लिए पूरे उन्‍हें देश से मााफी मांगनी चाहिए. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य रंजीत यादव ने कहा कि भाजपा ने कभी संविधान का सम्‍मान किया ही नहीं है. केंद्रीय गृहमंत्री के बाबा साहब अंबेडकर के लिए की गयी अमर्यादित टिप्‍पणी ने यह साबित कर दिया है. भाजपा प्रारंभ से ही पूंजीपति‍यों की पार्टी रही है. इसे दलितों से कोई लेना देना नहीं है. इस मौके पर प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, जिला उपाध्‍यक्ष भोला सिंह, जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, अजीत श्रीवास्तव, राज नारायण गिरि, संतोष यादव, शोएब अंसारी, उपेंद्र राम, चिंटू यादव, विष्णु जायसवाल, विष्णु देव यादव, दिलेश्वर यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ उरांव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही