Search

 
 
 

राजद ने मनाया 27वां स्थापना दिवसः केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

 
Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यलाय में बुधवार को पार्टी का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया. राजद के नेता और कार्यकर्ता स्थापना दिवस को लेकर काफी उत्साहित दिखे. इस मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी समेत कार्यकर्ता शामिल हुए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि आरजेडी ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर संकल्प लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटों के साथ गठबंधन में चुनाव लडेगी. केंद्र से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे. वहीं कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि एक एमएलए होने के बावजूद पार्टी प्रदेश में मजबूत स्थिति में है. आने वाले समय में इससे भी ज्यादा मजबूती के साथ पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में परचम लहराएगी. उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी अभी से ही गांव से लेकर पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है.

ये रहे मौजूद

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, सुभाष यादव, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान समेत सैंकड़ों की संख्या में राजद के नेता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-bulldozer-on-the-well-of-death-officers-are-imposing-responsibility-on-each-other/">फॉलोअप

: मौत के कुएं पर चला बुलडोजर, अधिकारी एक-दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही